फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ग्रीनपार्क में आमने-सामने होंगी दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज टीमें

Thu, 21 Feb 2019 02:19 PM IST
प्रशांत कुमार राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में साल के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। इस बात की पुष्टि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एक निदेशक ने की है। उनका कहना है कि नवंबर-दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज की टीम दौरा करने भारत आएगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका का एक टेस्ट मैच/वनडे की मेजबानी ग्रीनपार्क को मिलेगी।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में 26 जनवरी 2017 को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला हुआ था। इसमें भारत को हार मिली थी, जबकि गर्मी में गुजरात लायंस की टीम ने दो आईपीएल मुकाबले खेले थे। इसके बाद 29 अक्टूबर 2017 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय मुकाबला खेला गया था। इसमें भारत ने 325 रन बनाए थे। वर्ष 2018 में एक भी मैच नहीं हुआ था।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने राजीव शुक्ला को उलाहना भी दी थी कि क्या अब...

यूपीसीए को एक टी-20 मुकाबला दीपावली में मिला था, जो लखनऊ में कराया गया। ग्रीनपार्क में मैच कराने को लेकर पिछले दिनों आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला और यूपीसीए अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया में बातचीत हुई। अध्यक्ष ने राजीव शुक्ला को उलाहना भी दी थी कि क्या अब ग्रीनपार्क में बोर्ड ट्रॉफी के ही मैच खेले जाएंगे।

राजीव शुक्ला ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में जो भी टीम भारत आएगी, उसका एक मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में कराया जाएगा।  इसके लिए तैयारी करने की अनुमति भी दे दी है। प्रमुख रूप से प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम और प्लेयर्स पवेलियन को तैयार कराना है। इस बार ड्रेसिंग रूम डायरेक्टर पवेलियन से नए पवेलियन में शिफ्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें