फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के पहले शेड्यूल में धर्मशाला को नहीं मिला कोई मैच

Wed, 20 Feb 2019 03:20 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के लिए दो सप्ताह के जारी शेड्यूल में हिमाचल को मायूसी हाथ लगी है। आईपीएल की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी दो सप्ताह के शेड्यूल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिली है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी आईपीएल के अगले मैचों का शेड्यूल जारी होगा, लेकिन पहले चरण के शेड्यूल के अनुसार हिमाचल में एक भी मैच नहीं होगा। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो सप्ताह का शेड्यूल जारी किया है।

पहला मैच शनिवार 23 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल ने 23 मार्च से पांच अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन


कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि लोस चुनावों के चलते धर्मशाला को पांच सालों बाद मेजबानी का मौका मिल सकता है, लेकिन इस बार भी पहले शेड्यूल में मेजबानी का मौका न मिलने से प्रदेश के युवाओं में मायूसी छा गई है।

विज्ञापन

अलग-अलग चरणों में जारी हो रहा शेड्यूल

देश में लोक सभा चुनावों के चलते आईपीएल का शेड्यूल विभिन्न चरणों में जारी किया जा रहा है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि लोस चुनावों के चलते दक्षिण अफ्रीका या यूएई में आईपीएल करवाया जाएगा। 

साल 2013 के बाद नहीं हुआ कोई मैच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में साल 2010 से 2013 तक लगातार आईपीएल मैचों की मेजबानी की, लेकिन साल 2013 के बाद धर्मशाला स्टेडियम को एक बार भी आईपीएल मैचों की मेजबानी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें