फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मैराथन में दौड़ी सोलन की कल्पना परमार, मिला फिनिशर मेडल

Mon, 22 Oct 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली हाफ मैराथन में इंटरनेशनल रनर कल्पना परमार ने एक बार फिर से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 21 अक्टूबर को मैराथन में कल्पना परमार ने भी भाग लिया। 40 वर्ष आयु वर्ग में कल्पना का प्रदर्शन बेहतर रहा। सोलन की कल्पना परमार ने बताया कि उन्होंने 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन को पूरा कर फिनिशर मेडल हासिल किया।

विज्ञापन


कल्पना परमार कहती है कि जब मन में दृढ़ विश्वास व जनून हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। इसके लिए उम्र भी बाधा नहीं बन सकती। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि देश में हिमाचल की महिलाओं का भी मैराथन में नाम हो, हिमाचल से गिनी-चुनी महिलाएं हैं, जो लंबी दूरी की दौड़ में हिस्सा लेती हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन सीमा परमार ने भी पहली बार दिल्ली मैराथन में हिस्सा लिया और अपनी रेस पूरी की। कल्पना परमार का अगला लक्ष्य अल्ट्रा मैराथन में भाग लेना है, जिसके लिए वह अभी से प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें