हिमाचल के कुल्लू जिले के सोलंगनाला स्की ढलान पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्नो बोर्ड और स्कीइंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों के जूनियर ज्वाइंट सलालम में प्रथम स्थान मनाली के निखिल ठाकुर ने किया। सोलंग के अभिषेक ठाकुर ने रजत और बुरुआ के विनय व्यास को कांस्य पदक मिला। जूनियर लड़कियों के वर्ग में पलचान की विपाशा ठाकुर ने गोल्ड मेडल, रूवाड़ की अंकिता ने रजत पदक हासिल किया है।
ज्वाइंट सलालम में मनाली के प्रणव ठाकुर ने गोल्ड, रूवाड़ के कीर्ति किशन और मनाली के सुमित महंत ने कांस्य पदक जीता। क्रॉस कंट्री मुकाबले के पुरुष वर्ग में रूवाड़ के खूबराम ने गोल्ड जीता। कोठी के टिकम राम ने रजत और बुरुआ के हीरा लाल ने कांस्य पदक जीता। क्रॉस कंट्री महिला वर्ग में बुरुआ की भुवनेश्वरी ने सोना, सोलंग की गीता को रजत और पलचान की दीक्षा को कांस्य पदक मिला।
स्नो बोर्ड के ज्वाइंट सलालम के पुरुष वर्ग में बुरुआ के कमलजीत ने स्वर्ण, पंकज और अंकित ने संयुक्त रूप से रजत पदक हासिल किए। कांस्य पदक रूवाड़ के राजू को मिला। स्नो बोर्ड के पुरूष ओपन में मनाली के हितेश शर्मा ने गोल्ड हासिल किया। मनाली के ही तितेश ठाकुर को रजत और बुरुआ के कमलजीत को कांस्य पदक मिला।
ज्वाइंट सलालम जूनियर के लड़कियों के वर्ग में सोलंग की साक्षी ठाकुर ने सोना, सोलंग की ललिता ठाकुर को रजत और रूवाड़ की दीया ठाकुर को कांस्य पदक जीता। सलालम लड़कियों के वर्ग में रूवाड़ की अंकिता ठाकुर, पलचान की विपाशा, सलालम के लड़कों के वर्ग में सोलंग के राहुल ठाकुर, रूवाड़ के मोहित ठाकुर और सोलंग के अविनाश ठाकुर, सब जूनियर वर्ग में पलचान की निया ठाकुर, पलचान की ही पलक ठाकुर और रूवाड़ कि जैसमिन ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता है।
समापन की अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने की। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागी सात से 11 फरवरी को उत्तराखंड के ओली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर, स्की एंड स्नो बोर्ड के महासचिव रुप चंद नेगी मौजूद रहे।