राज्य स्तरीय विंटर गेम्स के लिए प्रदेश के 30 विंटर क्लबों के खिलाड़ियों ने मनाली के सोलंगनाला की स्कीइंग ढलान में अभ्यास शुरू कर दिया है। माइनस डिग्री तापमान में स्कीयर्स तैयारियां कर रहे हैं। विंटर गेम्स के प्रधान लुदर चंद ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से विंटर गेम्स की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और विंटर गेम्स में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश के 30 विंटर क्लबों के खिलाड़ी स्कीइंग एल्पाइन और स्नो बोर्डिंग की तैयारी के लिए सोलंगनाला में माइनस डिग्री तापमान में पसीना बहा रहे हैं।