फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय वार्षिक खेलों में ये जिला बना ओवरऑल विजेता

Sun, 07 Oct 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रारंभिक स्कूल क्रीड़ा संगठन एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से कल्पा स्टेडियम में आयोजित 35वीं राज्य स्तरीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन


चार दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला स्थान सिरमौर ने प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर हमीरपुर और तीसरा स्थान ऊना ने प्राप्त किया। इसी तरह बास्केट बॉल में पहला सिरमौर, दूसरा हमीरपुर और तीसरे स्थान पर शिमला रहा।

हॉकी में पहला स्थान सिरमौर, दूसरा ऊना और तीसरा स्थान सोलन ने प्राप्त किया। हैंडबॉल में प्रथम ऊना, दूसरा सोलन, तीसरे स्थान पर बिलासपुर रहा। मुक्केबाजी में पहला किन्नौर, दूसरा सोलन और तीसरा स्थान मंडी ने हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च पास्ट में ये टीम जीती

मार्च पास्ट में पहला स्थान मंडी, दूसरा शिमला और तीसरे स्थान पर सोलन जिला रहा। इस दौरान सिरमौर जिले को ऑलओवर चैंपियन के खिताब से नवाजा गया । हॉकी खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सुखविंदर सिरमौर को मिला ।

बास्केटबॉल में गुंजोत सिरमौर, फुटबॉल में अरुवंश हमीरपुर, हैंडबॉल में तरुण कुमार उना और बॉक्सर में करम सिंह सोलन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि खेल एकता की भावना का संस्कार कर्ता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए यह समय गोल्डन अवधि है और उन्हें इसे बर्बाद नही करना चाहिए और मन लगा कर पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें