मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को 50 हजार रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। जिले में 14 जगहों पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का मकसद खेलों का बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।
यह प्रतियोगिता सात जोनों में करवाई जाएगी। इसमें रामपुर, रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई, चौपाल, ठियोग, कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण शामिल हैं। उन्होंने सिरमौर में पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने पर भी रोष जताया।