एसबीआई यूपी स्टेट जूनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन के विजेता व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर: स्व. कैलाशनाथ टंडन की स्मृति में हुई एसबीआई यूपी स्टेट जूनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन का खिताब सिद्धार्थ मिश्रा और तनिषा सिंह ने जीत लिया। दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन (यूपीबीए) के हैं। कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से ग्रीनपार्क के हर्ष तिवारी बैडमिंटन हॉल में हुई प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सिद्धार्थ ने नोएडा के चिराग सेठ को 21-16 से हराया।
बालिका वर्ग में तनिषा सिंह ने यूपीबीए की ही शिवांगी सिंह को 21-17 से हराया। बालक डबल वर्ग में यूपीबीए के जॉन राइट और अभिनव शर्मा ने आयुष राज, तुषार गंगनेजा को 21-16 से हराया। बालिका डबल वर्ग में यूपीबीए की सेजल शुक्ला और शिवांगी सिंह ने नोएडा की अनुषा गोएल व सेहजर चौधरी को 21-11 से हराया।
मिश्रित युगल में यूपीबीए के तुषार गगनेजा व तनिषा सिंह ने जौनपुर के कुलदीप कमल व मेरठ की खुशी पंत को 21-16 से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि टेस्टी डेयरी परिवार की दया टंडन, अर्पित मेहरा, सोनिया मेहरा, शालिनी भल्ला ने विजेता खिलाड़ियों के बीच में एक लाख रुपये का पुरस्कार वितरण किया।