फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में छाई विवि की टीम, ऑल इंडिया स्पर्धा के लिए क्वालीफाई

Thu, 18 Oct 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने एमडीयू रोहतक में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में अपने पूल में पहला स्थान पाकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब एचपीयू की टीम राजधानी शिमला में एचपीयू की मेजबानी में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी स्पर्धा में खेलेगी। 

विज्ञापन


वीरवार को रोहतक में नार्थ जोन स्पर्धा में हुए पूल ए के क्वालीफाईंग मुकाबले में एचपीयू की टीम ने हिसार यूनिवर्सिटी की टीम को 48-8 से मात देकर ऑल इंडिया स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया। टीम के कोच डा. गोपाल दास्टा ने बताया कि वीरवार को एचपीयू और हिसार के बीच हुए मुकाबले का प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस दौरान राज्यपाल ने विजेता रही एचपीयू की महिला टीम को बधाई दी और नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने टीम कोच को आश्वासन दिया कि शिमला में होने वाली ऑल इंडिया स्तर की स्पर्धा में उनका सहयोग जरूर मिलेगा। टीम की कप्तान सारिका और टीम सदस्य पुष्पा, निधि, सुषमा, ज्योति, गोपी, प्रियंका, प्रीति, भावना, पूजा, भावन और शिल्पा ने अच्छा प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें