फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर सागर दांगी ने 'गोल्ड' पर साधा निशाना, जिले में किया गया सम्मानित

Tue, 20 Nov 2018 07:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शूटर को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित समारोह में कर्नाटक में हुई सीबीएसई नेशनल एथलीट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता को बागपत जनपद में सम्मानित किया।

विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने दी। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि कर्नाटक में 12 से 16 नवंबर तक चली सीबीएसई नेशनल एथलीट चैंपियनशिप में स्कूल के कक्षा 12 के छात्र आशीष कुमार पुत्र सोहनवीर निवासी बड़ौत ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद में स्कूल का मान बढ़ाया है। स्वर्ण पदक विजेता छात्र को सचिव डॉ. मनीष तोमर ने 51 सौ रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। इसमें संगीता जैन, अनुराधा शर्मा, विनय, रीति मान का सहयोग रहा।

विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता शूटर को सम्मानित किया

श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह और पीटीआई विजय कुमार ने किया। पीटीआई विजय कुमार ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन के तत्वावधान में अलीगढ़ में 14 से 16 नवंबर तक प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय रायफल शूटिंग चैंपियनशिप चली। इसमें कॉलेज के छात्र सागर दांगी ने दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता शूटर को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें