फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर गौरी ने एक साथ दो गोल्ड मेडल पर साधा निशाना, नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दमखम

Fri, 02 Nov 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गौरी श्यौराण
विज्ञापन

युवा शूटर गौरी श्यौराण ने एक बार फिर दिखा दिया कि आखिर वह कै से दूसरों से अलग है। पंजाब यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में पीयू की टीम से खेलते हुए गौरी श्यौराण ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट में 583 अंक हासिल कर एकल वर्ग में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा है। पंजाब यूनिवर्सिटी की ही अरुणिमा गौड़ ने 575 अंकों के साथ दूसरा स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


जीएनडीयू की एए पाटिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, एकल वर्ग में गोल्ड जीतने के बाद गौरी यहीं नहीं रुकी। इस खिलाड़ी ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल के टीम इवेंट में भी अपने टीम के खिलाड़ी वाई देवसाल व अरुणिमा के साथ कुल 1713 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली की देवांशी राणा, संजना व रिया की जोड़ी ने 1682 अंक के साथ दूसरा स्थान व पंजाबी यूनिवर्सिटी की गुरजीत कौर, असीम व रवनीत कौर ने 1677 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए तैयारी

गौरी श्यौराण देश की टॉप महिला शूटरों की सूची में शामिल हैं। यह खिलाड़ी देश ही नहीं विदेशों में भी अपने सटीक निशाने से भारत को सम्मान दिला चुकी हैं। पीयू में दो गोल्ड जीतने के बाद गौरी ने बताया कि वह इसके बाद 15 नवंबर को केरल में नेशनल चैंपियनशिप खेलेंगी। वहीं, दिसंबर में वर्ल्ड कप सहित कई अन्य इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम के ट्रायल में हिस्सा लेगी।

इसके लिए अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहती हूं। उधर, डीएवी कॉलेज सेक्टर -10 की स्टूडेंट गौरी श्यौराण पंजाब यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। गौरी को अभी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी हिस्सा लेना है। गौरी को उम्मीद है कि वह इस इवेंट में भी मेडल हासिल करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें