फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में शिमला ओवरऑल चैंपियन

Sat, 27 Mar 2021 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 25 से 27 मार्च तक आयोजित की गई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शिमला ने 130 प्वाइंट पाकर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। 120 प्वाइंट के साथ सोलन दूसरे स्थान पर रहा। शनिवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष प्रताप वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। फाइनल मुकाबलों में पुरुषों के 50 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला के आशीष ने पहला, सोलन के रिजुल ने दूसरा, शिमला के हर्ष व मंडी के होशियार ने तीसरा स्थान पाया।

विज्ञापन


52 किलोग्राम में शिमला के आशी पहले, मंडी के सौरव दूसरे, मंडी के सौरव व कांगड़ा के आशीष तीसरे, 60 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला के हृदयांश पहले, शिमला के ही साहिल दूसरे और सोलन के केश व बिलासपुर के अमित ने  तीसरा स्थान पाया। 66 किलोग्राम में ऊना के कार्तिकेय प्रथम रहे, शिमला के चिराग दूसरे और शिमला के अनिकेत व ऊना के मयंक धांटा तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुषों के 73 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के रजत विजेता रहे, शिमला के आयुष उपविजेता और कुल्लू के नितिन व कांगड़ा के विपिन ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। 81 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबलों में सोलन के चेतन कपूर प्रथम, शिमला के साहिल दूसरे और कुल्लू के योमेश तीसरे स्थान पर रहे। 90 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबलों में सोलन के हरीश ने पहला, सोलन के जतिन ने दूसरा और मंडी के राहुल ने तीसरा स्थान पाया। संघ के महासचिव रमेश चौहान और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब पौने दो सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें