फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वुमन वन डे ट्रॉफीः रेलवे ने त्रिपुरा को 9 विकेट से दी शिकस्त

Mon, 02 Mar 2020 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेशनल क्रिकेट सीनियर वुमन वन डे ट्रॉफी के तहत ऊना में विभिन्न राज्यों की टीमों में कई अहम मुकाबले हुए। कर्नाटक व विदर्भ, रेलवे व त्रिपुरा और बंगाल व महाराष्ट्र में मुकाबले सोमवार को इंदिरा मैदान ऊना, जेएनवी पेखूवेला और संतोषगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में करवाए गए। कर्नाटक ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। विदर्भ टीम 40.5 ओवर में 108 रन का लक्ष्य ही दे पाई। जवाब में कर्नाटक ने 44.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए।

विज्ञापन


दूसरा मैच रेलवे और त्रिपुरा में करवाया गया। त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी की और 44.3 ओवर में 105 रन का लक्ष्य दिया। रेलवे ने 20.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। एस मेघना ने नाबाद 73 रन की पारी खेली। दिन का तीसरा मुकाबला बंगाल और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। बंगाल ने बल्लेबाजी कर 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में महाराष्ट्र की टीम 44.1 ओवर में 147 रन ही बना पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें