फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस का कहर जारी, जापान में होने वाली एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप रद्द

Mon, 02 Mar 2020 07:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भावना जाट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जापान में 15 मार्च को प्रस्तावित एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए रद्द कर दी गई है। इस स्पर्धा में 13 भारतीय खिलाड़ियों को भाग लेना था। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली भावना जाट को नोमि शहर में होने वाली इस स्पर्धा में भारतीय चुनौती की अगुआई करनी थी।

विज्ञापन


एशियाई एथलेटिक्स महासंघ (एएए) ने जापान के महासंघ के अनुरोध पर इसे रद्द करने का फैसला किया। एएए के अध्यक्ष दहलान अल हमद ने कहा, ‘एएए परिषद से विचार-विमर्श और अनुमोदन के बाद मैं पुष्टि करता हूं कि एशियाई 20 किमी पैदल चाल चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें