सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में 50वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में 3000 मीटर दूरी दौड़ में मुंबई संभाग की भांडुप शिफ्ट-1 स्कूल की साक्षी राजे विजेता रहीं। वाराणसी संभाग के बीएचयू शिफ्ट-1 स्कूल की हर्षिता दूसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-17 में जबलपुर संभाग के जबलपुर सीओडी स्कूल की प्रार्थना जैन विजेता, वाराणसी संभाग के बीएचयू शिफ्ट की वर्षा उपविजेता, अंडर-17 लंबी कूद में एरनाकुलम संभाग की कंजिकोड़े स्कूल की पार्वती एम विजेता, गुड़गांव संभाग के चंडीमंदिर स्कूल नंबर-2 की प्रतिमा उपविजेता रहीं।
अंडर-19 लंबी कूद में गुड़गांव संभाग के रेवाड़ी स्कूल की मनाली प्रथम, चेन्नई संभाग के आईलैंड ग्राउंड्स स्कूल की गीतहरुका जी उपविजेता, अंडर-19 रिले दौड़ में दिल्ली संभाग की मानसी, भाविका, पूजा, मानसी और बनदुनी को विजेता घोषित किया गया।
इसके अलावा अंडर-19 डिस्कस थ्रो में चंडीगढ़ संभाग के बरनाला स्कूल की जसकिरण कौर विजेता बनीं। केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ी छात्राओं की विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं हुईं।
प्रतियोगिता के पहले चरण में देश भर के 25 संभागों के 437 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही हैं। शनिवार को अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए।