फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बार की विश्व चैम्पियन मैरीकॉम का बड़ा खुलासा, बताया- कब लेंगी संन्यास

Thu, 06 Jun 2019 06:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैरी कॉम
विज्ञापन

छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ने गुरुवार को कहा कि अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स के बाद इस खेल को अलविदा कह सकती हैं। मणिपुर की इस बॉक्सर ने गुरुवार को कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीतना है। 

विज्ञापन


स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम ने रिटायरमेंट को लेकर कहा, 'हो सकता है कि 2020 के बाद, मैं रिटायर होना चाहती हूं लेकिन मेरा मुख्य मिशन देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। शुरुआत से लेकर अब तक, मैं लड़ रही हूं। हो सकता है कि इतना लंबा कोई ना मुकाबला कर सके।' 

उन्होंने एएनआई से कहा, 'बहुत से युवा खिलाड़ी आ रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही हमें कोई और मैरीकॉम  मिल जाए। यही मैं दुआ करती हूं।' 36 साल की मैरीकॉम  ने कहा कि जब भी देश का झंडा ऊपर की ओर जाता है, वह क्षण उनके लिए काफी भावुक होता है। 
विज्ञापन


वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 6 गोल्ड और कुल 7 (1 सिल्वर) मेडल जीतने वाली मुक्केबाज ने बताया कि वह पिछले 16-17 साल से बॉक्सिंग रिंग में मुकाबले लड़ रही हैं। मेरी ने 48 किग्रा वर्ग में मेडल जीते हैं लेकिन ओलंपिक में 51 किग्रा वर्ग बनने के बाद वह पसोपेश में हैं। हालांकि उन्होंने 2012 ओलंपिक में ब्रॉन्ज और 2019 इंडिया ओवर में गोल्ड जीते जो 51 किग्रा वर्ग में थे। 

लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर ने कहा, 'दुर्भाग्य है कि 51 किग्रा 2020 ओलंपिक गेम्स में नहीं है लेकिन मेरा अनुभव काम आएगा। मैं मुकाबले से खुद को साबित करूंगी।' उन्होंने बताया कि 2020 वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वॉलिफिकेशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें