फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संध्या ठाकुर ने हिमाचल की झोली में डाला दूसरा गोल्ड

Tue, 05 Feb 2019 12:22 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की संध्या ठाकुर ने मेजबानों की झोली में दूसरा गोल्ड मेडल डाला है। राष्ट्रीय एल्पाइन और स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता के चौथे दिन सोलंगनाला की स्की ढलान पर स्लालम प्रतियोगिता में मनाली की संध्या ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


देश के लिए स्कीइंग के पहला पदक जीतने वाली आंचल ठाकुर दूसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई। आंचल ठाकुर को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। इसी वर्ग में मनाली की वर्षा देवी तीसरे स्थान पर रही।

पुरुष स्लालम प्रतियोगिता में एक बार फिर से सेना के देवेंद्र गुरंग ने पहला, सेना के सुनील कुमार ने दूसरा स्थान और मनाली के संतोष ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतिभागी सोलंग की स्की ढलान पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं सैलानी भी सोलंग में काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय एल्पाइन और स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों वर्गों में विजेताओं को कर्नल एके दीक्षित ने मेडल प्रदान किए।

अटल बिहारी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के संयुक्त निदेशक अश्वनी कुमार ने कहा कि पांचवें दिन सोलंग स्की ढलान पर एल्पाइन स्कीइंग क्रॉस और स्नो बोर्डिंग क्रॉस प्रतियोगिता होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें