फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक चैंपियनशिप 2019: हरियाणा के संदीप ने 20 KM पैदल चाल में गोल्ड जीता

Wed, 28 Aug 2019 07:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संदीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रीय अंतरराज्य एथलेटिक चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को हरियाणा के संदीप कुमार ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वही, पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रहे केरल के इरफान केटी को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह शुरू हुई इस रेस में पूरा करने में संदीप कुमार ने 1:27:25.05 का समय लिया। वही दूसरे स्थान पर रहे केरल के इरफान के टी 1:28:20.52 का समय दर्ज किया। दोनों ही वाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। तीसरे स्थान पर उत्तराखंड के चंदन सिंह रहे, उन्होंने 1:28:20.99 सेकंड का समय निकाला।

इससे पहले मंगलवार को केरल की सौम्या ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 1:00:19.35 का समय लिया था। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमाश: राजस्थान की सोनल सुकमान और यूपी की प्रियंका गोस्वामी रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें