फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में यूपी की अमोलिका महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में

Wed, 21 Nov 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राजधानी में चल रहा सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप
विज्ञापन

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मुकाबले में यूपी के चार खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में कामयाब रहे। खासतौर पर अमोलिका सिंह लगातार दूसरे साल महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में पहुंची। उन्होंने कनिका को 21-13, 21-15 से हराते हुए यह सफलता हासिल की। 

विज्ञापन


यूपी बैडमिंटन अकादमी में यूपी के शिवम शर्मा, अभियांश सिंह, श्रुति मिश्रा और समृद्धि सिंह भी अलग-अलग वर्गों में मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में कामयाब रहे। शिवम ने टी हेमा नागेंद्र बाबू के साथ जोड़ी बनाते हुए भारत के अंकुर और गौरव की जोड़ी को 21-14, 21-11 से हराया, जबकि मिश्रित युगल में अभियांश सिंह और श्रुति मिश्रा ने भारत के सारांश और अनुष्का की जोड़ी को 21-5, 21-10 से पराजित किया।

इसके अलावा महिला युगल में श्रुति मिश्रा और समृद्धि सिंह की जोड़ी ने वंशिका और पूर्वी सिंह की जोड़ी को 21-5, 21-10 से मात दी। अन्य क्वालीफायर मुकाबलों के आधार पर पुरुष एकल में भारत के सिरिल वर्मा, हर्षिल दानी, मलयेशिया के जिया वई तेन एवं इंडोनेशिया के विकी सुपत्रा ने मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई, जबकि पुरुष युगल में चीन के हआंग व वांग जेकांग, भारत के सतिंदर मलिक व पंकज एवं विक्रांत तिवारी व मोहित तिवारी मेन ड्रॉ में पहुंचे।
विज्ञापन


महिला एकल में भारत की पीएन तनिष्क, रितिका ठक्कर व श्रुति और महिला युगल में भारत की वर्षा-लीला, प्रीति-प्रिया और दीक्षा-मयूरी मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने में सफल रहीं। इसके अलावा मिश्रित युगल में भारत के ए सूर्या-प्रांजल, ध्रुव कपिला- मेघना और जी कृष्ण व रितुपर्णा की जोड़ी मोदी बैडमिंटन के मुख्य ड्रॉ में अपनी चुनौती पेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें