दबंग दिल्ली ने मंगलवार को प्रो कबड्डी 2018 के 73वें मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स पर रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली ने करीबी मुकाबले में फॉर्च्यून जायंट्स को 29-26 से हराया।
इस मुकाबले में दिल्ली की तरफ से मेराज शेख ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि रविंदर पहल 5 टैकल में 4अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, गुजरात की तरफ से सचिन ने 16 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि प्रवेश ने 5 टैकल में 6 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में दबंग दिल्ली को 12 रेड प्वाइंट्स, 13 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, गुजरात को 13 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।