फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक नवंबर से रणजी का रोमांच, यहां होंगे मैच

Mon, 22 Oct 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला
विज्ञापन

हिमाचल में एक नवंबर से रणजी का रोमांच देखने को मिलेगा। इस रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए प्रदेश को चार मैचों की मेजबानी दी गई है। मेजबान हिमाचल एलीट ग्रुप के आठ में से चार मैच अपने मैदान पर खेलेगा।

विज्ञापन


हमीरपुर के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में रणजी के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस सीजन रणजी का केवल एक मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने रणजी का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

हिमाचल अपना पहला मुकाबला एक नवंबर को बंगाल के खिलाफ खेलेगा। यह मैच अमतर में खेला जाएगा। इसके बाद मेजबान इसी मैदान पर 14 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच खेलने उतरेगा। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 22 दिसंबर को मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


इस मुकाबले में हिमाचल के सामने तमिलनाडु की टीम होगी। सात जनवरी को फिर से अमतर क्रिकेट मैदान में हिमाचल का मैच होगा। इस दिन टीम केरल के खिलाफ खेलेगी। 

इसके अलावा हिमाचल के चार मैच बाहर होंगे। 11 नवंबर को दिल्ली के खिलाफ टीम दिल्ली में खेलेगी। 28 को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला होगा। 6 दिसंबर को पंजाब के विरुद्ध टीम मोहाली में उतरेगी। हिमाचल का अंतिम मुकाबला 30 दिसंबर को मध्य प्रदेश के खिलाफ होगा।

यह मैच इंदौर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एचपीसीए प्रवक्ता मोहित सूद ने बताया कि इस बार हिमाचल में रणजी के चार मुकाबले खेले जाने हैं। तीन मैच अमतर और एक मुकाबला धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें