अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले देहरादून और काशीपुर में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के अंतिम आयोजन स्थल घोषित नहीं किए गए हैं। अभी देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी और काशीपुर की हाईलेंडर क्रिकेट एकेडमी को संभावित स्थल बताया गया है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड 19 से 22 नवंबर तक मणिपुर, 26 से 29 नवंबर तक बिहार, तीन से छह दिसंबर तक मिजोरम, 10 से 13 दिसंबर तक मेघालय, 24 से 27 दिसंबर तक नगालैंड, 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक सिक्किम, सात से 10 जनवरी तक पुडुचेरी और 14 से 17 जनवरी तक अरुणाचल प्रदेश में होंगे।
तिथि बनाम आयोजन स्थल
22 से 25 नवंबर मेघालय- राजीव गांधी स्टेडियम, रायपुर
30 नवंबर से तीन दिसंबर-मिजोरम- अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम
24 से 27 दिसंबर मणिपुर- राजीव गांधी स्टेडियम, रायपुर
एक से चार जनवरी नगालैंड- अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम