फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में हॉकी मैच के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप

Tue, 16 Oct 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
 मैदान में हॉकी मैच के दौरान कुद ऐसा हुआ कि खिलाड़ियों और दर्शकों में हड़कंप मच गया। सुंदरनगर में खेले जा रहे हॉकी मैच के दौरान मैदान में कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को अंडर-19 मेजर स्कूल गेम्स के दौरान कुल्लू और कांगड़ा की टीमों के बीच मैच चल रहा था।
विज्ञापन


करीब छह फीट लंबे सांप पर नजर पड़ते ही रेफरी ने मैच रुकवा दिया। खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेज दिया गया। गनीमत रही कि मैच के दौरान किसी खिलाड़ी का पैर सांप पर नहीं पड़ा। अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी।

इसके बाद मैदान में सांप होने की सूचना पर प्रतियोगिता में मौजूद गुल्लरवाला स्कूल बद्दी में शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र मोहन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोबरा सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के खेल मैदान में मंगलवार को कुल्लू और कांगड़ा जिले के मध्य हॉकी मैच चल रहा था। अभी महज 4:23 मिनट का खेल ही हो पाया था कि मैदान में कहीं से करीब छह फीट लंबा कोबरा सांप पहुंच गया।

दो मिनट में पकड़ लिया सांप 

सभी खिलाड़ी अपने खेल में व्यस्त थे। मैच रेफरी सुजानपुर निवासी कुनाल कुमार की नजर सांप पर पड़ी। उन्होंने सीटी बजाकर मैच रुकवाया और खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने का इशारा किया।

पहले तो खिलाड़ी मैच रुकने का कारण नहीं समझ सके, लेकिन जब सांप देखा तो सारा मामला समझ में आ गया। मैच रेफरी कुनाल ने मैदान में सांप की सूचना ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुंदर ठाकुर को दी।  
 
विज्ञापन

38,046 सांप पकड़े, 24 बार सर्पदंश 

सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुल्लरवाला बद्दी में शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने दो मिनट में ही सांप को पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। सुरेंद्र कुमार ने बताया जो कोबरा सांप मैदान में आया था, वह बेहद जहरीला होता है।

उसके डसने से महज तीन मिनट में ही सर्पदंश के शिकार की मौत हो जाती है। सुरेंद्र कुमार 24 बार सांप पकड़ते हुए सर्पदंश का शिकार हो चुके हैं। कई बार तो वे बाल-बाल बचे हैं। वे अब तक 38,046 सांपों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें