फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी मैच: हिमाचल ने पांच विकेट खोकर बनाए 320 रन

Sat, 15 Dec 2018 09:31 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के तहत आते नादौन के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल और आंध्र की टीम के बीच चले रहे रणजी मैच के दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक हिमाचल की टीम ने 111 ओवर में पांच विकेट पर 320 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन


इसमें आर कल्सी 103 और आर कुमार नाबाद 20 रनों पर खेल रहे हैं। जबकि रिषी धवन ने 76, पीएस चोपड़ा ने 65, एनआर गुप्ता ने 20, पीएम ठाकुर ने 17 रनों का योगदान दिया। शनिवार को हिमाचल की टीम ने अपने पिछले स्कोर एक विकेट पर 51 रनों से आगे खेलना आरंभ किया।

खेल समाप्ति तक हिमाचल की टीम ने पांच विकेट खोकर 320 रन बना लिए हैं। दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए अयप्पा बंडारू ने दो, स्टीफन और शोएब मोहम्मद खान ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन


मैच में एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। शुक्रवार को मेजबान हिमाचल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें आंध्र की टीम ने अपनी पहली पारी में 54.3 ओवरों में 173 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें