राजा का तालाब के साथ लगते दाहब गांव की रीना कुमारी ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित खेलों इंडिया के लिए पात्रता हासिल की है। सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रीना कुमारी ने कांस्य पदक जीता है।
इसके आधार पर रीना ने खेलो इंडिया के लिए पात्रता हासिल की है। रीना विवेकानंद स्कूल राजा का तालाब में जमा दो की पढ़ाई कर रही हैं। रीना के पिता काला पहलवान हैं। कांस्य पदक जीतकर स्कूल पहुंची रीना का प्रबंधन व शिक्षकों ने स्वागत किया।
इस मौके पर प्रबंधक नरेंद्र मनकोटिया, प्रधानाचार्य दीपक मनकोटिया, डीपीई सुशील धीमान सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, रीना के कोच मनीष ने खेलों इंडिया के लिए पात्र होने के लिए उन्हें बधाई दी।