फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए यहां जुटे केवी के 438 खिलाड़ी

Fri, 07 Jun 2019 10:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन की 50वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सिंथेटिक ट्रेक धर्मशाला में शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय योल कैंट के प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष कर्नल सुरेश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त एसएस रावत और अमिता शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता में देश भर के 25 संभागों के 438 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें खिलाड़ियों की अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की लंबीकूद, भाला फेंक, स्प्रिंट दौड़, रिले दौड़, बाधा दौड़ सहित अन्य खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं होंगी। वहीं दस जून से लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। दो चरणों में होने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता के पहले चरण में सात से दस जून तक लड़कियों, जबकि 13 से 16 जून तक लड़कों की खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

प्रतियोगिता में इतने खिलाड़ी भाग लेंगे

केंद्रीय विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के पहले चरण में 438 और दूसरे चरण में 497 खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्यातिथि ने राष्ट्र ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं देश के विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

इसके बाद एसजीएफआई खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स मशाल दौड़ लगाई। साथ ही विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर गुरुग्राम संभाग की सहायक आयुक्त कांता रानी चुग, केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला की प्रधानाचार्य पुष्पा शर्मा और केंद्रीय विद्यालय योल कैंट के प्रधानाचार्य गिरीश चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शॉटपुट में प्रियदर्शनी, ऊंची कूद में भाविका विजेता

पहले दिन अंडर-19 शॉट पुट में चेन्नई की पीसी प्रियदर्शनी ने पहला, खुशी बलियान ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ऊंची कूद में दिल्ली की भाविका पहले, भोपाल की राखी सिंह तोमर दूसरे, 400 मीटर दौड़ में दिल्ली की भाविका पहले और गुरुग्राम की आकांक्षा दूसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान खिलाड़ियों की अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की लंबीकूद, भाला फेंक, स्प्रिंट दौड़, रिले दौड़, बाधा दौड़ सहित अन्य खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

वहीं दस जून से लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। दो चरणों में होने वाली इस खेलकूूद प्रतियोगिता के पहले चरण में सात से दस जून तक लड़कियों, जबकि 13 से 16 जून तक लड़कों की खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के पहले चरण में 438 और दूसरे चरण में 497 खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्यातिथि ने राष्ट्र ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

वहीं देश के विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद एसजीएफआई खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स मशाल दौड़ लगाई। साथ ही विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर गुरुग्राम संभाग की सहायक आयुक्त कांता रानी चुग, केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला की प्रधानाचार्य पुष्पा शर्मा और केंद्रीय विद्यालय योल कैंट के प्रधानाचार्य गिरीश चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें