फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रिया और पारस चुने गए सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Mon, 08 Oct 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें प्रदेश के साढ़े पांच सौ खिलाड़ियों ने दमखम दिखया। समापन पर आयोजक मंडल और कॉलेज प्रबंधन की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


एथलेटिक मीट के दौरान हमीरपुर कॉलेज की प्रिया ठाकुर को महिला वर्ग में और धर्मशाला के पारस को पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। अंतिम दिन लड़कों के हैमर थ्रो में पीजी सेंटर शिमला के सुमित प्रथम, ऊना के नवदीप कुमार द्वितीय और हमीरपुर के आदर्श तृतीय रहे। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में देहरी के रणधीर प्रथम, धर्मशाला के प्रिंस द्वितीय और अर्जित कपूर तृतीय रहे।  

चार सौ मीटर दौड़ में ऊना के अंकेश नया कीर्तिमान बनाकर प्रथम, देहरी के दीपक द्वितीय और बिलासपुर के जितेंद्र तृतीय रहे। चार गुणा एक सौ मीटर रिले दौड़ में धर्मशाला कॉलेज प्रथम रहा।
विज्ञापन


लड़कियों की चार सौ मीटर दौड़ में धर्मशाला की मनीषा प्रथम, लता द्वितीय और ऊना की प्रिया तृतीय रहीं। इस दौरान राजकीय हमीरपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एचएस जम्वाल ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजक सचिव डॉ. पवन वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें