फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो-कबड्डी लीग: अभिनंदन व हेमंत को अजय ठाकुर की टीम में मिला स्थान

Mon, 08 Oct 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो-कबड्डी लीग सीजन-6 में दभोटा के पांच खिलाड़ी खेल रहे हैं। अजय ठाकुर दूसरी बार तमिल थलाइवा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अभिनंदन चंदेल और हेमंत चौहान को भी अजय की टीम तमिल थलाइवा में स्थान मिला है। दभोटा निवासी खिलाड़ी शिवओम का चयन यू-मुंबा के लिए हुआ है।

विज्ञापन


बलदेव शिला बंगाल वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं। ये पांचों खिलाड़ी प्रो-कबड्डी लीग सीजन में अपना धमाल मचाने के लिए मैदान में उतरे हैं। इस सीजन में हेमंत चौहान, अभिनंदन चंदेल और बलदेव शिला पहली बार प्रो-कबड्डी लीग का हिस्सा बने हैं। शिवओम पहले भी खेल चुके हैं।

रविवार से प्रो-कबड्डी लीग के मुकाबले शुरू हुए। तमिल थलाइवा का पहला मुकाबला पटना पायरेट से हुआ। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच राकेश कुमार ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस बार के प्रो-कबड्डी लीग के सीजन में पांच खिलाडि़यों का चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी दभोटा के  निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें