फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपियन मास्टर्स गेम्स में कानपुर के दो खिलाड़ियों ने नाम किया रोशन

Sat, 10 Aug 2019 04:37 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पंकज द्विवेदी व प्रणय द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटली के ट्यूरिन में चार अगस्त को संपन्न हुए यूरोपियन मास्टर्स गेम्स में कानपुर के पंकज द्विवेदी व प्रणव द्विवेदी ने स्थान पाकर देश का नाम रोशन किया है। तैराकी प्रतियोगिता में पंकज को 10वां व ट्राथलॉन प्रतियोगिता में प्रणव द्विवेदी को 12वां स्थान मिला। दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 40 देशों के खिलाड़ियों के बीच अपना स्थान बनाया है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी पंकज द्विवेदी ने तैराकी प्रतियोगिता में अंडर-50 से 55 आयु वर्ग में 200 मीटर एकल स्पर्धा में हिस्सा लिया और 40 देशों के खिलाड़ियों के बीच 10वां स्थान पाया। पुरानी दालमंडी निवासी केमिकल कारोबारी प्रणव द्विवेदी ने ट्राथलॉन प्रतियोगिता में अंडर-45 से 50 आयु वर्ग में 12वां स्थान पाया।

देहरादून में मार्च माह में हुए द्वितीय नेशनल मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर दोनों खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। भारतीय टीम में उत्तर प्रदेश से मात्र दो खिलाड़ियों का चयन हुआ था। बता दें कि ट्राथलॉन में खिलाड़ी को पहले डेढ़ किलोमीटर तैराकी करनी होती है। इसके बाद 40 किलोमीटर साइकिलिंग व 10 किलोमीटर दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें