फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव तक कोर्ट ने खेल मंत्रालय को अस्थायी समिति गठित करने का दिया निर्देश

Sat, 10 Aug 2019 08:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तीरंदाजी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली उच्च न्यायालय ने निलंबित भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के चुनाव कराए जाने तक उसकी व्यवस्था देखने के लिए शुक्रवार को खेल मंत्रालय को पांच सदस्यीय अस्थायी समिति गठिन करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


राहुल मेहरा बनाम केंद्र सरकार एंव अन्य की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और नज्मी वाजिरी की दिल्ली उच्च न्यायालय की विशेष पीठ ने निर्देश दिया कि समिति का गठन कम से कम 23 अगस्त तक कर दिया जाए और यह अपनी बैठक 24 अगस्त को कर ले। 

मेहरा ने ट्वीट किया कि समिति की अध्यक्षता जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश बीडी अहमद करेंगे जिसमें खेल मंत्रालय, भारतीय ओलिंपिक संघ और एएआई के दोनों गुटों से एक एक प्रतिनिधि होगा। 
विज्ञापन


मेहरा ने लिखा कि समिति का गठन भारतीय तीरंदाजी संघ के फिर विश्व तीरंदाजी महासंघ में अच्छी स्थिति बनाना सुनिश्चित करने के लिए किया गया है ताकि हमारे तीरंदाजों को आगामी क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट और तोक्यो ओलिंपिक में भारतीय ध्वज के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिले।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें