फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हैंडबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश की ये चार खिलाड़ी

Sat, 27 Oct 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

17वीं एशियन महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शिविर को चयनित टीम में हिमाचल की चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी और महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला हैंडबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश की 4 हैंडबाल खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

विज्ञापन


इसमें जूनियर भारतीय महिला हैंडबाल की कप्तान रही मेनिका पाल, एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी दीक्षा ठाकुर, प्रियंका ठाकुर और दीपा ठाकुर शामिल है। मेनिका पाल जिला सोलन, दीक्षा ठाकुर, दीपा ठाकुर और प्रियंका ठाकुर बिलासपुर की रहने वाली हैं। डॉ. भीम राव इंडोर स्टेडियम फैजाबाद में भारतीय महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर 28 अक्तूबर से 29 नवंबर तक लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें