फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sat, 27 Oct 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विजयीभव विद्यापीठ में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल परिसर में संपन्न हुए सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में चयनित खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। चयनित खिलाडी अगले माह इंदौर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें।

विज्ञापन


आयोजित समारोह का शुभांरभ चैयरमैन सतीश मान ने किया। उन्होंने बताया कि उप्र सॉफ्टबॉल संघ के सहयोग व जिला सॉफ्टबॉल संघ बागपत के तत्वावधान में 1 से 26 अक्टूबर तक सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल कराया गया था। ट्रायल में जनपद के कई खिलाडिय़ों ने बढचढ कर प्रतिभाग किया।  इस ट्रायल प्रक्रिया का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। जिसमें स्कूल के 14 छात्र व 10 छात्राओं का चयन हुआ है।

 चयनित छात्र-छात्राओं में सौरभ, आदित्य, वंश, नितिक, आदित्य, अमन, जुबैर, सागर, आर्यन, यश, शिवम, तनिष्क, नमन, अश्विनी कुमार, अंशिका, जहान्वी, प्रिया, अंशिका उर्फ कून्नू, रिया, शगुन, ऐंजल, कशिश, आरती, गौरी आदि शामिल है।
विज्ञापन


सभी चयनित खिलाडी अगले माह 1 नवंबर से 3 नवंबर तक इंदौर में होने वाली पोनी मिनी जूनियर अंडर-13 राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाऐं। चयनित खिलाडियों को चैयरमैन ने सम्मानित किया। खुशी जताने वालों में विवेक, कोच मोहसिन खान, यश नागर, पवित्री, राखीपाल, आर्यन, विनय वर्मा, चौधरी करतार ङ्क्षसह, अरिवन्द बसंल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुकेश पंवार

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें