फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ग्रीनपार्क के पीयूष तंवर को मिला उदीयमान बॉक्सर का खिताब

Wed, 20 Mar 2019 04:58 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीयूष तंवर को मिला उदीयमान बॉक्सर का खिताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में 14 से 17 मार्च तक हुई 34वीं सब जूनियर राज्यस्तरीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कानपुर के पीयूष तंवर को उदीयमान बॉक्सर का खिताब मिला है। ग्रुप सी के 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


शानदार पंच के कारण पीयूष को यह खिताब मिला। उन्होंने झांसी, मेरठ छात्रावास व आगरा के स्कूल नेशनल में स्वर्ण जीतने वाले को हराया। पीयूष पिछले दो वर्षों से ग्रीनपार्क स्टेडियम में कोच सुनील कुमार से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने बताया कि कानपुर मंडल के पीयूष तंवर, देव प्रताप व एक अन्य ने स्वर्ण पदक जीता। पृथ्वीराज, रावण, विकास, धर्मवीर व अभिषेक ने रजत पदक जीता। वहीं विनीत, मोहम्मद कैफ और धीरज ने कांस्य पदक जीता। कानपुर मंडल के हिस्से में कुल 11 पदक आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें