फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलेंगे चंबा के पंकज

Thu, 03 Jan 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु में 9वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल बीएस विजन प्रतियोगिता में चंबा के पंकज पुरी भी खेलेंगे। हिमाचल की 18 खिलाड़ियों की हॉकी टीम में चंबा के गबरू को मौका मिला है।

विज्ञापन


ऊना जिले में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पंकज पुरी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होने के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। पंकज ने सफलता का श्रेय पिता-माता और गुरुओं को दिया है।

पुनीत सेठी ने बताया कि जिला मुख्यालय चंबा के सुराड़ा मोहल्ला के पंकज पुरी का चयन 9वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल बीएस विजन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता तमिलनाडु में होगी। पंकज ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय महिंद्र पुरी स्पोर्ट्स अथॉरिटी धर्मशाला में चीफ कोच तैनात थे।
विज्ञापन


पिता की ओर से अन्य खिलाड़ियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण को देखकर ही उन्होंने हॉकी खेलने का निर्णय लिया। पिता ने ही हॉकी स्टिक देकर इस खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी थी। उन्होंने आशा जताई कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। मनुज शर्मा ने पंकज पुरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें