राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष टीमें गुरुवार को मोहाली पहुंच गई हैं। 26 फरवरी को प्रतियोगिता शुरू होगी, जो दो मार्च तक चलेगी। प्रदेश के 42 खिलाड़ी, टीम कोच, एक राज्य ऑब्जर्वर और एक समन्वय मोहाली गए हैं। वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से मोहाली में 29वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता करवाई जा रही है। मंडी जिले के कंसा चौक में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में से 42 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तालू स्पर्धा के महिला वर्ग में रेणुका, कशिश, शिवानी, शीला, दया देवी, काजल, ज्योति देवी, अति देवी, प्रियंका, अनुपमा, अजय और ज्योति का चयन किया गया है।