वहीं, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह मनाया। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने की। समारोह के मुख्य अतिथि देशराज शर्मा ने श्रीनिवास रामानुजन के गणित में योगदान से प्रतिभागियों और संकाय सदस्यों को अवगत कराया। समारोह में गणितीय डंब सराज, गणितीय मॉडल, पोस्टर प्रस्तुति, गणितीय रंगोली, पाई अंक प्रतियोगिता, गणितीय प्रश्नोत्तरी और गणितीय वार्ता करवाई गई। विजेताओं को मुख्य अतिथि देश राज शर्मा और विभागाध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार ने सम्मानित किया।
पाई अंक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: अनिल कुमार, अनिकेता और डिंपल चौहान, गणितीय वार्ता में पीयूष शर्मा ने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कनु चौधरी ने गणित का दर्शनशास्त्र विषय पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं भारतीय गणित का योगदान विषय पर तृतीय पुरस्कार शौर्य कंवर को मिला। समूह आधारित प्रतियोगिता गणितीय रंगोली में समूह डी के प्रतिभागियों आर्यन राणा, कमलेश कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, दीपांशु, डिंपल चौहान और दीक्षित ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।