फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के सोलंगनाला की ढलानों पर उतरेंगे देश के स्कीयर्स

Mon, 17 Dec 2018 06:05 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवें राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल के दौरान मनाली के सोलंगनाला स्की ढलान में नेशनल अल्पाइन स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग चैंपियनशिप भी होगी। इसके लिए देश की करीब एक दर्जन टीमों को निमंत्रण भेजा गया है। हिमाचल के कई स्की क्लबों को भी इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान के संयुक्त निदेशक अश्वनी कुमार ने कहा कि विंटर कार्निवाल के दौरान सोलंगनाला की स्की-ढलान पर शीतकालीन खेलें करवाने का फैसला संस्थान में प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया है।

हर प्रतिस्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार निर्धारित किया गया है। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


प्रतिभागी की आयु 31 दिसंबर को 2018 को 16 वर्ष पूरी होनी चाहिए। प्रतिभागियों को अपना निजी स्की किट लानी होगी, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए आवेदन संस्थान की मेल आईडी से भी किया जा सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान के संयुक्त निदेशक  अश्वनी कुमार ने कहा कि संस्थान ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें