फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर बेसबाल लीग के लिए पांवटा में इस दिन होंगे ट्रायल

Mon, 17 Dec 2018 05:21 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

 फिस्टा विंटर बेसबाल लीग के प्रदेश इकाई प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने कहा कि 9 और 10 जनवरी को पांवटा नप खेल मैदान में बेसबाल के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। इसमें फिस्टा विंटर लीग अमेरिका के मालिक गैरी स्नाइडर और गोल्ड मेडलिस्ट बेसबाल खिलाड़ी नरेंद्र कुमार राणा खिलाड़ियों के ट्रायल लेने पांवटा पहुंचेंगे। प्रकाश ठाकुर और अंतरराष्ट्रीय पेसापालो खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर, जय प्रकाश ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


जनवरी में दो दिवसीय ट्रायल के लिए पांवटा नप के खेल मैदान की अनुमति मिल गई है। अब तक 100 खिलाड़ी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। ट्रायल के दौरान जिन हिमाचली खिलाड़ियों का चयन होगा। उनको फिस्टा विंटर बेसबाल अमेरिकन लीग में इंडिया से खेलने का मौका मिलेगा। तीन माह का खेल प्रशिक्षण, लीग में खेलने के लिए वीजा और टिकट का खर्च अमेरिकन लीग के माध्यम से किया जाएगा। महिला और पुरुष वर्ग के लिए 10 से 30 वर्ष आयु जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें