फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप: रेलवे के नमन से हारे हिमाचल के आशीष

Sat, 05 Oct 2019 08:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौथी एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन हिमाचल के हाथ निराशा लगी। हिमाचल के लिए दिन की उम्मीद आशीष भनोट को रेलवे के बॉक्सर नमन तंवर ने 5-0 से हरा दिया। नमन तंवर ने पहले ही राउंड से बढ़त बना ली, जो आखिर तक बरकरार रही। शनिवार को राष्ट्रीय स्पर्धा के दूसरे दिन कुल 48 मैच खेले गए।

विज्ञापन


इसमें हैवीवेट से लेकर 39 किलोग्राम के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग रिंग में अपना हुनर दिखाया। अन्य मुकाबलों में केरल के बलिया थान और महाराष्ट्र के मुरनाल जारेकर के बीच हुआ। इसमें महाराष्ट्र के खिलाड़ी ने जीत हासिल की। उत्तराखंड के कपिल बुखारिया व नागालैंड के नवनीत गोस्वामी के बीच खेले गए लीग मुुकाबले में उत्तराखंड के बॉक्सर कपिल विजय रहे।

बिहार के राहुल कुमार और आंध्र प्रदेश के संतोष के बीच मुकाबले में आंध्र प्रदेश के बॉक्सर ने जीत दर्ज की। पुणे के राघव चौधरी और तेलंगना के श्रीसाई शरण के बीच मुकाबले में पुणे के बॉक्सर ने जीत दर्ज की। हरियाणा के सुमित ने गुजरात के रिजवान अहमद, उत्तर प्रदेश के सूर्यवीर ने तेलंगाना के नवाज, आर्मी फोर्स के नरेंद्र ने बिहार के अभिनव गिरि, रेलवे के मुक्केबाज जसवीर सिंह ने आंध्र प्रदेश के टीबांसी कृष्णा, हरियाणा के नवीन ने महाराष्ट्र के रनोट जोसेफ,
विज्ञापन


कर्नाटक के नागेश पाटिल ने केरल के राकेश जोश विंसेंट, दिल्ली के बॉक्सर अंकित ने मणिपुर के एमलीची कुनबा मैतेई और उत्तराखंड के पंकज पांडे ने तमिलनाडु के संतोष कुमार को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में बॉक्सरों ने एक-दूसरे पर कड़े प्रहार किए। प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि सात दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर से बॉक्सर हिस्सा लेने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें