फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य और भाषण में शिमला की टीम का दबदबा

Sat, 27 Oct 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 स्कूल की 35वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोकनृत्य और भाषण में शिमला का दबदबा रहा। धर्मशाला में शुक्रवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हो गया।

विज्ञापन


उपनिदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा केके शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। लोकनृत्य में कुल्लू और सोलन संयुक्त रुप से दूसरे, जबकि मंडी तीसरे स्थान पर रहा। भाषण में मंडी दूसरे और कांगड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन

दौड़ में ये बने विजेता

शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि 600 मीटर दौड़ में हमीरपुर की पूजा कुमारी ने पहला, हमीरपुर की शशी ने दूसरा, सिरमौर की सुप्रीत ने तीसरा, 200 मीटर दौड़ में मंडी की साक्षी पहले, सिरमौर की प्रिया दूसरे और कांगड़ा की हेमा यादव तीसरे, 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में हमीरपुर पहले, सिरमौर दूसरे और कांगड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह में शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक राजेश ठाकुर, शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान मस्तराम बडयाल, खेल प्रभारी राजेंद्र गुलेरिया, सुभाष सोनी, एडीपीईओ योगेंद्र, नरेंद्र, पृथी सिंह, मनी राम, वीआर गर्ग, सीआर यादव, आयोजन समिति के सदस्य प्रधानाचार्य सुरेंद्र कपूर, संजय मोगू, अश्वनी भट्ट, नवीन भंडारी, मुख्य अध्यापक संदीप शर्मा और आयोजक सचिव प्रधानाचार्य अनिष बनियाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें