फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 7 की उम्र में लोगों को शह और मात का हुनर सिखा रहीं मेरठ की निष्ठा, शतरंज में दिखा रही दम

Thu, 06 Dec 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
nistha
विज्ञापन

जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलना सीखते हैं, उस उम्र में अगर वह शतरंज की चालों में मंझे खिलाड़ियों को उलझाने लगें तो कमाल की बात है। मेरठ के पांडवनगर निवासी विवेक त्यागी की बेटी निष्ठा में कुछ ऐसा ही हुनर है।

विज्ञापन


विवेक त्यागी शतरंज कोचिंग सेंटर चलाते हैं। कोचिंग में खिलाड़ियों को शतरंज के गुर सिखाते समय निष्ठा पिता के साथ होती है। ऐसे में मात्र चार साल की उम्र से ही वह शतरंज सीखने लगी। लगातार प्रेक्टिस से उसके खेल में निखार आ रहा है। उसने जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूली खेलों में भी खुद को साबित किया है। 

पांडवनगर निवासी सात वर्षीय निष्ठा त्यागी खेलने वाली उम्र में शतरंज के बड़े-बड़े खिलाड़ियों को मात दे रही है। शतरंज की चालों से निष्ठा सीनियर खिलाड़ियों को भी उलझा रही है। जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेर कर वह शतरंज मेें कई महत्वपूर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है

2016 में अंडर-7 वर्ग स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
2017 में अंडर-14 वर्ग मेें जिला स्तर पर रजत पदक। 
2017 में अंडर-9 वर्ग में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक।
2017 में खेल चेतना मेले में अंडर-9 वर्ग में स्वर्ण पदक।
2017 में ओपन सीनियर राज्य प्रतियोगिता इलाबाद में प्रतिभाग।
2018 में सोनीपत में सीनियर ओपन नेशनल में प्रतिभाग।
2018 में द्वितीय खेल चेतना मेले में अंडर-7 में स्वर्ण पदक।
2018 में सीबीएसई नॉर्थ जोन में अंडर-19 वर्ग में कांस्य पदक।
2018 में डीएवी कलस्टर में अंडर-19 में स्वर्ण पदक।
2018 में डीएवी जोनल में अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक। 
विज्ञापन

बच्चों को देनी  लगती है कोचिंग
पिता विवेक त्यागी ने बताया शतरंज में एकाग्रता की जरूरत होती है। जो छोटे बच्चों के लिए मुश्किल है। लेकिन उनकी बेटी निष्ठा शतरंज को बड़ी एकाग्रता और धैर्य से खेलती है। कई बार वो पिता से कोचिंग ले रहे बच्चों को शतरंज सिखाना शुरू कर देती है।

पिता ने बताया निष्ठा वर्तमान में दिल्ली में डीएवी इंटर स्कूल के नेशनल गेम्स में खेल रही है। वो अंडर-19 बालिका वर्ग टीम की ओर से प्रतिभाग कर रही है। यहां वो कई बड़े खिलाड़ियों को मात दे चुकी है। अगले साल जनवरी में निष्ठा असोम में आयोजित एसजीएफआई अंडर-17 वर्ग में प्रतिभाग करेगी। निष्ठा का सपना है वो एक दिन शतरंज में देश का प्रतिनिधित्व करें। विश्नाथन आनंद को आदर्श मानते हुए खेलोें में आगे बढ़ रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें