श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार एक ऐसा क्रिकेट मैच आयोजित कराया गया जोकि श्रीनगर एडमिनिस्ट्रेशन की टीम एडिमिनिस्ट्रेशन-11 और शेर-ए-खास के युवाओं की टीम डाउन टाउन-11 के बीच खेला गया। इस टी-20 मैच में डाउन टाउन की टीम विजय रही।
पहले खेलते हुए डाउन टाउन-11 के खिलाड़ियों ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए, जबकि एडमिनिस्ट्रेशन-11 की टीम 16.1 ओवर में 82 रन बनाकर आल आउट हो गई। मैच की खास बात यह रही कि जहां एक ओर एडमिनिस्ट्रेशन-11 की कप्तानी एसएसपी श्रीनगर इम्तियाज इस्माईल पर्रे कर रहे थे। तो दूसरी तरफ डीसी श्रीनगर सैयद आबिद रशीद डाउन टाउन-11 टीम के कप्तान थे।