शिक्षा विभाग की ओर से गुरु नानक स्टेडियम में 64वें पंजाब राज्य अंतर जिला स्कूल गेम्स बास्केटबॉल अंडर-17-अंडर-19 लड़कों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्टेट आर्गनाइजर रूपिंदर रवि बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उनके साथ जिला शिक्षा आफिसर स्वर्णजीत कौर, सहायक शिक्षा आफिसर विक्रम भनोट, अजीत पाल सिंह, तेजा सिंह धालीवाल, मक्खन सिंह भी मौजूद रहे।
अंडर-19 लड़कों के मुकाबले में लुधियाना अकादमी ने श्री फतेहगढ़ साहिब को 66-26 से, लुधियाना ने श्री मुक्तसर साहिब को 72-60 से, जालंधर ने बठिंडा को 52-25 से, अमृतसर ने संगरूर को 61-42 से, होशियारपुर ने एसएएस नगर को 35-13 से, मानसा ने शहीद भगत सिंह नगर को 41-15 से, फिरोजपुर ने रूपनगर को 47-36 से, श्री फतेहगढ़ साहिब ने मोगा को 51-37 से, घुद्दा विंग ने फाजिल्का को 55-43 से, फरीदकोट ने तरनतारन को 44-28 से, कपूरथला ने संगरूर को 33-13 से मात दी। अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में पटियाला विंग ने होशियारपुर को 61-37 से, लुधियाना ने मोगा को 55-26 से, बठिंडा ने बरनाला को 66-39 से, जालंधर ने मोगा को 63-26 को, मानसा ने गुरदासपुर को 45-19 से, कपूरथला ने तरनतारन को 33-13 से मात दी।