पद्मदेव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बलग को हराकर कुसुम्पटी की टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। पुलिस लाइन भराड़ी में खेले गए सेमीफाइनल में बलग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के मैच में आठ विकेट खोकर कुसुम्पटी के लिए 118 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुसुम्पटी की टीम ने आखिरी ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। कुसुम्पटी की टीम ने शिमला की 40 टीमों में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बनाई है।
अभी तक कसुम्पटी की तरफ से बल्लेबाज आशीष ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर 48, 42, 35 और 30 रनों की शानदार पारियां खेलीं। छह नवंबर को फाइनल मुकाबला रोहड़ू में खेला जाएगा।