फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी: यूपी योद्धा टीम का तमिल थलाइवा से मुकाबला आज, घरेलू चरण में 5 मुकाबले खलेगी टीम

Fri, 02 Nov 2018 04:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यूपी योद्धा बनाम तमिल थलाइवा - फोटो : PRO KABADDI
विज्ञापन

यूपी योद्धा टीम अपने घरेलू मैदान पर आज से जलवा बिखरने के लिए तैयार है। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जीएमआर ग्रुप की वीवो प्रो कबड्डी लीग शुरू हो रही है। बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पत्रकारवार्ता में यूपी योद्धा की टीम ने बताया कि दो से आठ नवंबर तक वे लोग पांच मुकाबले खेलेंगे। वहीं इस दौरान कुल दस मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन


टीम के प्रमुख कर्नल विनोद बिष्ट ने बताया कि यूपी की टीम बेंगलुरू बुल्स के साथ खेलते हुए घरेलू चरण का आगाज करेगी। बेंगलुरू के साथ यूपी की टीम अपने घर में दो मैच खेलेगी और एक-एक मैच तेलगू टाइटंस, तमिल थलाइवा, बंगाल वारियर्स के साथ भी खेलेगी। 2017 में पहली बार लीग में शामिल हुई यूपी की टीम ने अपने पहले सीजन के घरेलू मैच लखनऊ में खेले थे। पिछले सीजन में टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेआफ तक पहुंची थी। इस बार लीग के छठे सीजन में यूपी योद्धा टीम ने अब तक कुल सात मैच खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। तीन मैचों में उनकी हार हुई है जबकि एक मैच टाई रहा। यूपी की टीम ने अब तक कुल 251 अंक अपने नाम किए हैं और ओवरऑल अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज है। अपने जोन में यह टीम 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जबकि बेंगलुरू बुल्स पहले और तेलगू टाइटंस दूसरे स्थान पर है। 

घरेलू मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास: रिशांक
टीम के कप्तान रिशांक देवाडिगा ने बताया कि स्टार डिफेंडर जीवा के बगैर खेलते हुए छठे सीजन में हमारा प्रदर्शन संतोषजनक है। घरेलू चरण हमारे लिए काफी अहम है और हम अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे।  
विज्ञापन


जीवा के लौटने से दोगुनी ताकत से होगी कोशिश: जसवीर
यूपी योद्धा टीम के मुख्य कोच जसवीर सिंह ने कहा घरेलू चरण में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सीजन की शुरुआत में हमारे स्टार डिफेंडर जीवा बाहर हो गए थे। अब वह चोट से उबरकर वापस आ गए हैं और हम आशा करते हैं वह अपना श्रेष्ठ देते हुए टीम को तालिका में बेहतर स्थान पाने में योगदान देंगे। 

आज आ सकते हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय
आज दूसरा मुकाबला पिंक पैंथर जयपुर और गुजरात फॉरचून जाइंट्स के बीच होना है। जिसमें पिंक पैंथर के मालिक फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय आ सकते हैं। आयोजकों के मुताबिक अभिषेक बच्चन से बात हो चुकी है। उन्होंने आने के लिए कहा है। वहीं क्रिकेटर अमित मिश्रा भी शुक्रवार को आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें