फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण खन्ना ने जीता शेरे भारत सम्राट का खिताब

Fri, 26 Apr 2019 05:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
शेरे भारत सम्राट कृष्ण खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तलाई क्षेत्र के चैहड़ में दंगल में सैकड़ों पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार बांटे गए। प्रतियोगिता में शेरे भारत सम्राट खिताब कृष्ण खन्ना के नाम रहा। कृष्ण को दो लाख 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन


 शेरे हिमाचल सम्राट एक लाख 11 हजार के विजेता गनी (चंबा) और उपविजेता बिंदा बिशनपुरिया बने। शेरे बिलासपुर सम्राट के लिए 91 हजार का खिताब सोनू लंबा नाला कांगड़ा के नाम रहा। उपविजेता अमित हरियाणा केसरी रहे।

इसके अलावा शेरे शहतलाई सम्राट 51 हजार खिताब के विजेता भूपिंद्र अजनाला रहे। जितेंद्र पथरेड़ी उप विजेता बने। शेरे झंडूता सम्राट 51 हजार के विजेता सुनील जीरकपुर रहे। जबकि अनिल उपविजेता रहे। छोटी माली 21 हजार के विजेता दीपक सेवन स्टार अखाड़ा हमीरपुर रहे।
विज्ञापन


भारत फगवाड़ा दूसरे नंबर पर रहे। अंडर-20 में 11 हजार के मुकाबले में साहिल ऊना ने निशु घुमारवीं को हराया। विजेताओं को बाबा अनूप महाराज बीटन ऊना और विशेष अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री रिखी कौंडल ने पुरस्कार बांटे।

इस अवसर पर तारा दत्त शर्मा, पृथ्वी चंद धीमान, पवन कौशल, राजकुमार चौधरी, जोध सिंह, हरबंस लाल चौधरी, जगदीश कुमार, सुखदेव चौधरी, सुरेंद्र कुमार, रफीक मोहम्मद, राजकुमार कौशल, विजय कौशल, परविंद्र शर्मा, बलदेव कुमार, संजीव धीमान मौजूद रहे। 

इसके अलावा वरुण कालिया, साबू पंकज शर्मा, हरबंस लाल शर्मा, सतीश कुमार, जयपाल, सुभाष शर्मा, विकास वात्स्यायन, स्वर्ण सिंह ठाकुर, सोहन सिंह, बबलू,  विपिन सोनी, सुशील सोनी, सुनील मल्होत्रा, शशि रघुवंशी, शिव चौहान भी मौजूद रहे। 


प्रतियोगिता के समापन पर  संजीव कुमार, पंकज चौधरी,अशोक कौशल, शशि पाल शर्मा, देशराज शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, राज कुमार, कौशल रिंकू, कौशल विनोद, संदीप शर्मा, विशाल गुप्ता, सोम दत्त भारद्वाज, विशाल शर्मा, अर्पित मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें