फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिठूर महोत्सव: क्रॉस कंट्री रेस में झटके पदक, बॉक्सिंग में दिखाया दम

Thu, 20 Dec 2018 12:44 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- बिठूर महोत्सव के तहत ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं 
- राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली गुंजन, अरीब और काव्या सम्मानित
विज्ञापन
बिठूर महोत्सव में ग्रीनपार्क में हुई प्रतियोगिताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर महोत्सव में पहली बार खेलकूद प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में ग्रीनपार्क स्टेडियम में बुधवार से दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज हुआ। 11 प्रतियोगिता में कुल 240 पदकों के लिए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। क्रास कंट्री, मुक्केबाजी, जूडो समेत कई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय टीटी खिलाड़ी संजीव पाठक, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी मौजूद थे। इस मौके पर क्रास कंट्री रेस हुई।

इसके विजेता को पांच हजार, रनरअप को तीन हजार और तीसरे स्थान पर रहे खिलाड़ी को दो हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धि अर्जित करने वाली हैमर थ्रो खिलाड़ी गुंजन सिंह को 75 हजार रुपये, फुटबाल खिलाड़ी मोहम्मद अरीब को 30 हजार रुपये तथा बास्केटबाल खिलाड़ी काव्या द्विवेदी को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।
विज्ञापन

 

ग्रीनपार्क में हुई प्रतियोगिताएं
क्रास कंट्री रेस के विजेता

पुरुष- राजू यादव (प्रथम), मनोज यादव (द्वितीय), सूरज (तृतीय), महेंद्र (चतुर्थ), बाबू सिंह (पांचवें) व विजय कुमार (छठा स्थान)। 
महिला -रजनी (प्रथम), श्वेता (द्वितीय), मानसी (तृतीय), सोनिया (चतुर्थ), तनीषा ठाकुर (पांचवें) व मीनू (छठा स्थान)। 
12 वर्ष से कम बालक- सोनू वर्मा (प्रथम), हर्ष राजपूत (द्वितीय), आदी दीक्षित (तृतीय), चित्रांश वर्मा (चतुर्थ), लवन्य गौतम (पंचम) व अश्वनी प्रताप (छठे स्थान पर)
बालिका -पूजा (प्रथम), अपूर्वा (द्वितीय), छवि (तृतीय), सुनीती (चतुर्थ), अवनी (पंचम) व संजना (छठे स्थान पर)

रस्साकसी 
- महिला और पुरुष वर्ग- ग्रीनपार्क स्टेडियम की टीमें विजेता रहीं 

टीटी प्रतियोगिता 
अंडर-12 बालिका वर्ग में-नंदिका गुप्ता विजेता तथा इनिका दुआ उपविजेता
 बालक वर्ग में-अक्षांश राजपूत विजेता तथा आशुतोष त्रिपाठी उपविजेता
 अंडर-15 बालिका वर्ग में-तानिया राना विजेता तथा अदितरी उपविजेता
अंडर-15 बालक वर्ग में-अक्षत अग्रवाल विजेता तथा उज्जवल उपविजेता
 पुरुष वर्ग-अक्षत अग्रवाल विजेता तथा उज्जवल उपविजेता
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में हुई प्रतियोगिताएं
जूडो प्रतियोगिता 
30 किलोग्राम भार वर्ग में शाश्वत श्रीवास्तव प्रथम, 35 किलोग्राम में अर्थ यादव प्रथम, 40 किलोग्राम में मोहम्मद आकिब, 45 किलोग्राम में रनजीत राज सिंह, 50 किलोग्राम में अभिषेक शुक्ला, 50 किलोग्राम से अधिक वर्ग में विनय कुमार प्रथम रहे।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता 
बालिका वर्ग के 21 किग्रा भार वर्ग में मानसी प्रथम, 24 किलोग्राम में पूजा प्रथम, 27 किलोग्राम में स्नेहा प्रथम, 30 किलोग्राम में टी अरोड़ा प्रथम रही। बालकों में 21 किलोग्राम भार वर्ग में जयंत राज प्रथम, 28 किलोग्राम में अतुल प्रथम, 32 किलोग्राम में सत्यम विश्वकर्मा प्रथम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें