फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के एक ही स्कूल की 20 बेटियां फुटबाल टीम में, गुवाहाटी में दिखाएंगी दम

Fri, 27 Dec 2019 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स गुवाहाटी के लिए हिमाचल के 79 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। हिमाचल की महिला फुटबाल टीम में ऊना जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खड्ड की 20 बेटियां प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। लॉन बाल की टीम में शिमला जिला के रोहड़ू के आराधना पब्लिक स्कूल के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या धर्मशाला की सीमा लंबी दूरी की तीन दौड़ में हिमाचल से खेलेंगी।

विज्ञापन


महिला वर्ग की फुटबाल टीम में खड्ड स्कूल की पिंकी देवी, रिया शर्मा, अनुराधा भाटिया, श्रेया शर्मा, मीनू दत्ता, अदिती भाटिया, आसीमा, नेहा देवी, सुरैया, अंकिता, साक्षी, खुशबू धीमान, आयूषी, शीतल, आरती, दिव्यांशी राणा, रिशा देवी, अंकिता कुमारी का चयन हुआ है। टीम 11 जनवरी को गुवाहाटी पहुंचना होगा। लॉन बाल की टीम को नौ जनवरी को रिपोर्ट करना होगा। 79 खिलाड़ियों को अलावा हिमाचल की विभिन्न खेलों की टीमों के साथ 28 कोच, प्रबंधक जाएंगे। 

इन खिलाड़ियों का भी हुआ है चयन
एथलीट प्रवीण (हमीरपुर), चमन लाल (मंडी), नितिका(बिलासपुर) शामिल हैं। बॉक्सिंग में सुनीता (शिमला), स्नेहा (किन्नौर), अभिनव (कांगड़ा), नवराज (बिलासपुर), एकता (कुल्लू), जूडो में आरती (शिमला), गूंजन (सोलन), तपिश (देेेहा), साहिल (शिमला)। महिला वर्ग की कबड्डी टीम में अंकिता, साक्षी, महक, अंजू, भावना, स्वीटी, किरण, अंशुल, दीपिका, सिमरन, साक्षी और दीक्षा का चयन हुआ है।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के वॉलीबाल में रमन, जेनिथ, साहिल, सौरभ, खुश भारद्वाज, कार्तिक, अमित, अनिल, इंशान, सुनील, जगदीश, रॉबिन का चयन हुआ है। वेटलिफ्टिंग में दीपक और आकाश दमखम दिखाएंगे। रेसलिंग में अक्षित (बिलासपुर), मधु (कांगड़ा), अभिनव (कांगड़ा, दिव्यांशी (बिलासपुर), सलोनी (सोलन) औक निशांत (बिलासपुर) का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें