इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम की दो खिलाड़ी जीरो पर आउट हुई। वहीं चार खिलाड़ियों ने एक के निजी स्कोर पर विकेट गंवा दी। पूरी टीम 35.4 ओवरों में 128 रन बनाकर आल ऑउट हो गई। विजेता टीम की तरफ से नंदिनी शर्मा ने 30 रन देकर दो विकेट लिए, कुमारी शिबी ने 27 रन देकर चार विकेट लिए। अमनजोत ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि यशोदा ने एक विकेट लिया।
केसीडब्ल्यू लुधियाना ने पीयू कैंपस को आठ विकेट से हराया
प्रतियोगिता का दूसरा मैच पीयू कैंपस और केसीडब्ल्यू लुधियाना के बीच में खेला गया। केसीडब्ल्यू लुधियाना ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया। पीयू कैंपस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं। पूरी टीम 19.4 ओवरों में 48 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से ईश्वरी देवी ने 41 गेंदों में 14 रन बनाए।
इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम के चार खिलाड़ी जीरो पर आउट हो गए। विजेता टीम की तरफ से बबलजीत ने तीन रन देकर दो विकेट, पलविंदरजीत ने 10 रन देकर 4 विकेट, रोजी और प्रभदीप ने एक-एक विकेट लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी केसीडब्ल्यू लुधियाना की टीम 19.5 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाकर मैच जीत लिया। पीयू कैंपस की तरफ से अमनदीप और नेहा ने एक-एक विकेट हासिल किया।