अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में खेले गए टी-20 मुकाबले में केरल ने उत्तराखंड को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 98 रन ही बना सकी।
कंचन ने 20 और राघवी ने 22 रन बनाए। जीत के लिए 99 रन का लक्ष्य केरल की टीम ने 19 ओवर में 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। सूज्या ने 37, दृश्या ने 57 रन नाबाद बनाए। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने यह जानकारी दी।